मूलाधार चक्र को विभिन्न तकनीकों और उपायों के माधयम से जागृत कर सकते हैं (भाग-1)

 

1.मूलाधार चक्र को जागृत करने के लिए शारीरिक गतिविधियां करते रहे इसका प्राकृतिक तरीका गार्डन में घास पर नंगे पांव चले, योगासन करें,दिनभर एक ही स्थान पर ना बैठे,जमीन पर बैठे,खेतीबाड़ी से जुड़े हुए काम या बाग बगीचे में या किचन गार्डन लगाकर पौधों की देखभाल करें।

 2.मूलाधार चक्र को ऑयल थेरेपी के द्वारा भी जागृत कर सकते हैं इसके लिए एक या एक से ज्यादा ऑयल्स को थोड़ा थोड़ा मात्रा मैं मिलकर मूलाधार चक्र पर लगाना होता है प्रमुखता से उपयोग किए जाने वाले ऑयल जिंजर ऑयल,सैंडलवुड ऑयल,सीडरवुड ऑयल,सिनेमोनबर्क ऑयल है।

3.मूलाधार चक्र को क्रिस्टल थेरेपी के द्वारा जागृत कर सकते हैं उसके लिए आपको कुछ विशेष प्रकार के क्रिस्टल जो कि पत्थर होते हैं और सूर्य से ऊर्जा लेकर व्यक्ति के शरीर में सप्लाई करते हैं सूर्य में सातों रंग पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं लेकिन हर एक क्रिस्टल या पत्थर का अपना-अपना प्रकाश ग्रहण करने का तरीका होता है आप इन क्रिस्टल को गले में पहन सकते हैं अथवा हाथों में बांध सकते हैं प्रमुख रूप से जिनसाइट क्रिस्टल,ब्लैकओनिक्स क्रिस्टल ,गारनेट क्रिस्टल,रूबी क्रिस्टल,ब्लडस्टोन,ब्लैक टर्मलाइन प्रयोग मैं लाये जाते हैं।

 

Comments